Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

नाबालिग छात्रा को केबिन में बुलाकर शिक्षक ने किया दुर्व्यवहार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जगदलपुर । शहर के एक शासकीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बा...


जगदलपुर
। शहर के एक शासकीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट और BNS की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जगदलपुर CSP सुमित कुमार ने बताया कि शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को अपने केबिन में बुलाया था, जहां उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए जांच शुरू की और शिकायत की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर POCSO एक्ट की धारा 8 के साथ BNS की धारा 75 और 74 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

No comments