Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

जर्जर सड़क में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार मामले में मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान, पवन साय ने जताई नाराजगी, कहा- जनता परेशान तो नेतागिरी का क्या फायदा

सरगुजा। नेशनल हाईवे की जर्जर सड़क को लेकर भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने मंत्री और भाजपा नेताओं को जमकर फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि ...


सरगुजा।
नेशनल हाईवे की जर्जर सड़क को लेकर भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने मंत्री और भाजपा नेताओं को जमकर फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि जर्जर सड़क पर पवन साय की कार करीब दो घंटे तक फंसी रही, जिसके बाद उन्होंने सड़क की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई। मामले को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि पवन साय ने उन्हें भी सड़क की स्थिति को लेकर डांट लगाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता परेशान हो रही तो नेतागिरी का क्या फायदा? इसके बाद नेशनल हाईवे के अधिकारियों को तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। मंत्री के निर्देश के बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। 

मरम्मत के बाद राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद

बता दें कि सड़क की स्थिति लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है। भाजपा संगठन मंत्री की कार जर्जर सड़क में फंसने और इसके बाद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाने का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

No comments