Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

घर में नल से पानी की सुविधा, महिलाएं बोलीं धन्यवाद "विष्णु भैया"

  रायपुर ।  कांकेर के नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम पुरियारा की श्रीमती कविता निषाद के लिए पहले घर के रोजमर्रा के कामों के साथ पानी की व्यवस्था करन...

 


रायपुर । कांकेर के नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम पुरियारा की श्रीमती कविता निषाद के लिए पहले घर के रोजमर्रा के कामों के साथ पानी की व्यवस्था करना भी एक बड़ी चुनौती थी। गांव में उनके घर से दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। इसमें समय और मेहनत दोनों लगते थे।

जल जीवन मिशन के तहत जब उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचा और नियमित पेयजल मिलने लगा, तो उनकी वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो गई। अब उन्हें पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। घर पर ही नियमित रूप से पानी उपलब्ध होने से उनका दैनिक जीवन आसान हुआ है।

श्रीमती कविता निषाद खुशी से बताती हैं कि पहले पीने के पानी के लिए दूर हैंडपंप जाना पड़ता था। अब जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंच रहा हैं। हमारे घर में नियमित पानी आ रहा है। हमारी यहां बड़ी परेशानी दूर हो गई। इसके लिए मैं हमारे मुख्यमंत्री "विष्णु भैया" को दिल से धन्यवाद देती हूं।

No comments