अभनपुर। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तमासिवनी में गणित विषय के शिक्षक की कमी को लेकर छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को छात्रों ने स्...
अभनपुर। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तमासिवनी में गणित विषय के शिक्षक की कमी को लेकर छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को छात्रों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों का कहना है कि शिक्षक की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और लंबे समय से इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। छात्रों के आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू भी मौके पर पहुंचे और छात्रों के साथ स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने छात्रों की मांग का समर्थन करते हुए स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू ने बताया कि स्कूल में गणित विषय के लिए एक शिक्षक की पोस्टिंग की गई थी, लेकिन संबंधित शिक्षक को रायपुर जिला पंचायत में अटैच कर दिया गया है। उनका कहना है कि शिक्षक के दूसरे स्थान पर अटैच होने के बावजूद उनका वेतन स्कूल से ही जारी किया जा रहा है। ऐसे में स्कूल में शिक्षक की कमी बनी हुई है और इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

No comments