Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

शेरनी के हमले में युवक की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर शेरनी ने हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही...


तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर शेरनी ने हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। यह पूरा मामला जुनापारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बांधा का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बांधा का रहने वाला धरम दास घृतलहरे (25) जोगीपुर जंगल के फॉरेस्ट बीट आरए-98 क्षेत्र में बास से निकलने वाला करिल काटने और पीहरी लेने गया था। इसी दौरान जंगल में अचानक शेरनी ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शेरनी ने युवक की गर्दन पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शेरनी ने उसके शरीर को भी नुकसान पहुंचाया।

No comments