Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

शक्कर समेत राशन सामान महंगे : खाद्य विभाग के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

रायपुर . शक्कर समेत रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. शहर जिला कांग्रेस...


रायपुर. शक्कर समेत रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य विभाग कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान आवश्यक खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताते हुए दाम कम करने की मांग की गई. श्रीकुमार मेनन ने कहा कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसके चलते घरों का बजट बिगड़ गया है. आम लोगों को रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं अधिक कीमत पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने इसे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार और खाद्य विभाग गरीबों से अवैध वसूली कर रही है.  कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया कि जनता को कई खाद्य सामाग्रियों की राशन दुकानों में कमी बताया जा रहा है और कालाबाजारी का खेल जोरों पर चल रहा है. प्रदर्शन के दौरान कालाबाजारी पर रोक लगाने और राशन दुकानों में अन्न उपलब्धता कराने की मांग की गई.

No comments