Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या: पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकी मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश एक ही पेड...


सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश एक ही पेड़ पर और एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला लटोरी चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह दोनों की लाश कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

No comments