Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना: दानपेटी समेत सोने-चांदी के जेवरात किए पार, पुलिस कर रही CCTV की जांच

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में चोरों ने मंदिर को भी निशाना बना लिया। तखतपुर नगर के कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर में बीती रात करीब 2 बजे...


तखतपुर।
बिलासपुर जिले के तखतपुर में चोरों ने मंदिर को भी निशाना बना लिया। तखतपुर नगर के कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर में बीती रात करीब 2 बजे शातिर चोरों ने धावा बोलकर दानपेटी में रखी नगदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, चोर मंदिर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने मंदिर में रखी दानपेटी को निशाना बनाया और उसमें रखी नगदी निकाल ली। चोर मंदिर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरी हुए नगदी और जेवरात की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ करने का भी प्रयास किया। हालांकि, इसके बावजूद दो संदिग्ध कैमरे में कैद हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। पुलिस मंदिर के अलावा आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनका पता लगाया जा सके।

No comments