Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

परिजनों से नाराज होकर अस्पताल से निकली नवप्रसूता: मेन रोड के पास पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

कोरबा। जिले के छुरीकला निवासी नवप्रसूता कविता केंवट का शव मंगलवार दोपहर ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास पेड़ से फंदे पर लटका मिला। कविता को 1...


कोरबा। जिले के छुरीकला निवासी नवप्रसूता कविता केंवट का शव मंगलवार दोपहर ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास पेड़ से फंदे पर लटका मिला। कविता को 10 सितंबर को प्रसव के लिए जेंजरा स्थित जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद कविता के बच्चे की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद नवजात को अस्पताल के SNCU/ICU में रखा गया था। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी बात को लेकर कविता अपने परिजनों से नाराज हो गई और अचानक अस्पताल से बाहर निकल गई। कविता के अस्पताल से चले जाने के बाद परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसकी सूचना सरपंच को दी गई, जिसके बाद सरपंच ने कटघोरा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

No comments