Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

ऑनलाइन अटेंडेंस से नाराज शिक्षिका का मुख्यमंत्री से सीधा सवाल- सिर्फ गुरुजी के लिए ही एप क्यों?

जांजगीर-चाम्पा। ऑनलाइन अटेंडेंस से नाराज शिक्षिका का सीधे सत्ता को चुनौती देते हुए दुःसाहस से भरा वीडियो वायरल हो रहा है. शिक्षिका शासकीय...


जांजगीर-चाम्पा। ऑनलाइन अटेंडेंस से नाराज शिक्षिका का सीधे सत्ता को चुनौती देते हुए दुःसाहस से भरा वीडियो वायरल हो रहा है. शिक्षिका शासकीय अधिकारियों के साथ-साथ कलेक्टर और मुख्यमंत्री से भी अपनी उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज कराने की मांग कर रही हैं. बर्रे के छत्ते में हाथ डालने वाली इस शिक्षिका का निर्मला कोमल है, जिसने 29 अगस्त को 10 बज कर 58 मिनट पर बनाए गए वीडियो में खुद को ड्यूटी में बताते हुए ऑनलाइन अटेंडेंस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है.शिक्षिका ने बताया कि शासन ने स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति सही समय में सुनिश्चित करने के लिए ऐप से अटेंडेंस इन और आउट करना शुरू कर दिया है. आलम यह है कि समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कई समस्याओं से जूझते हुए शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूल पहुंचते हैं. इस दौरान कई बार हादसे का शिकार भी हो जाते हैं, लेकिन इससे सरकार को कोई सरोकार नहीं है. शिक्षिका निर्मला कोमल केवल शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस तक ही नहीं रुकी, उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ कलेक्टर से अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कराने की मांग की. इसके आगे बढ़कर उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को भी जनता द्वारा मॉनिटरिंग करने के लिए सार्वजनिक करने की अपील की. शिक्षिका ने मुख्यमंत्री पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि शिक्षकों पर ऐप के माध्यम से निगरानी करना छोड़ दें. शिक्षक अपना काम बखूबी निभा रहे हैं. अगर काम कराना है तो दूसरे विभाग पर नजर रखें. सड़क से मवेशियां हटाएं. शिक्षिका ने कहा कि वह जो बोल रही है उससे डरेगी नहीं, अगर व्यवस्था नहीं सुधार पाए तो अगले चुनाव में सरकार से जाने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दे दी.

No comments