Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

सेवा की कहानी : हर माह की बचत से बेटी के सपनों को दे रहीं नया आधार

  महतारी वंदन की राशि को सुकन्या खाते में जमा कर भविष्य संवार रहीं अंजू रायपुर । बेटी का भविष्य सुरक्षित होकृइसी सोच के साथ सूरजपुर जिला के ...

 


महतारी वंदन की राशि को सुकन्या खाते में जमा कर भविष्य संवार रहीं अंजू

रायपुर । बेटी का भविष्य सुरक्षित होकृइसी सोच के साथ सूरजपुर जिला के ग्राम पर्री निवासी श्रीमती अंजू कुशवाहा हर माह एक छोटी-सी बचत कर रही हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि में से कुछ हिस्सा वे अपनी बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करती हैं। नियमित बचत का उनका यह प्रयास बेटी के सपनों के लिए आज से ही तैयारी करने की प्रेरक मिसाल है।

महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि से श्रीमती अंजू को घरेलू जरूरतों में मदद मिलती है। साथ ही, अब वे बेटी के भविष्य के लिए भी नियमित रूप से बचत कर पा रही हैं। वे बताती हैं कि घर के खर्चों के बीच बेटी के नाम पर अलग से रकम जमा करना पहले आसान नहीं था। योजना से मिलने वाली सहायता ने उन्हें यह भरोसा दिया कि थोड़ी-थोड़ी बचत से भी भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सकता है।

श्रीमती अंजू अपनी सामर्थ्य के अनुसार हर माह सुकन्या खाते में राशि जमा करती हैं। उनके लिए यह केवल बचत नहीं, बल्कि बेटी की पढ़ाई और आगे की जरूरतों को ध्यान में रखकर उठाया गया कदम है। वे चाहती हैं कि बेटी को बड़े होकर अपने सपनों को पूरा करने के अवसर मिलें और परिवार उसकी राह में मजबूती से साथ खड़ा हो।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक निर्णयों में अधिक भागीदारी का अवसर दे रही है। श्रीमती अंजू कहती हैं कि योजना की राशि से घर की आवश्यकताओं को पूरा करने में राहत मिलती है और बेटी के भविष्य के लिए बचत करने का भरोसा भी बढ़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को स्नेहपूर्वक “विष्णु भैया” कहते हुए योजना के लिए आभार व्यक्त किया।

श्रीमती अंजू की यह सेवा की कहानी बताती है कि नियमित आर्थिक सहायता जब समझदारी से बचत से जुड़ती है, तो परिवार की आज की जरूरतों के साथ आने वाले कल की तैयारी भी संभव होती है। महतारी वंदन से मिले संबल को सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर श्रीमती अंजू अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर रही हैं।

No comments