Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

सेवा संकल्प अभियान : जगदलपुर के शासकीय कार्यालयों और चिकित्सालयों में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

  अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, कार्यालय परिसरों को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने का लिया संकल्प ’रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं ...

 

अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, कार्यालय परिसरों को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने का लिया संकल्प

’रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को बस्तर संभाग के विभिन्न शासकीय कार्यालयों और पशु चिकित्सालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान कर कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता को नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

संभागीय मुख्यालय जगदलपुर स्थित कमिश्नर कार्यालय बस्तर संभाग और संभागीय जनसंपर्क कार्यालय सहित विभिन्न विभागों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय, कृषि विभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय तथा पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कार्यालय कक्षों, रिकॉर्ड रूम और आसपास के परिसरों की सफाई के साथ पुरानी फाइलों एवं अभिलेखों को व्यवस्थित किया गया। साथ ही कचरे के उचित निपटान और प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

अभियान के तहत पशु चिकित्सालयों और औषधालयों में भी विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। जिला पशु चिकित्सालय जगदलपुर, पशु चिकित्सालय बड़े किलेपाल तथा पशु औषधालय करंजी और कुरंदी में परिसर, ओपीडी एवं दवा वितरण कक्षों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए पशुपालकों एवं आम नागरिकों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

अभियान के अंत में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थलों को नियमित रूप से स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा स्वच्छता के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से शासकीय कार्यालयों और चिकित्सालयों में स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

No comments