रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा 22 नवंबर को स्व. पुरुषोत्तम भाई चावड़ा स्मृति द्वितीय छत्त...
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स
टेबल टेनिस समिति द्वारा 22 नवंबर को स्व. पुरुषोत्तम भाई चावड़ा स्मृति
द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का
आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में किया जा रहा है जिसमें पुरुष
एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 50), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60),
पुरुष एकल (आयु वर्ग 65), पुरुष एकल (आयु वर्ग 70) एवं महिला एकल (आयु वर्ग
40), महिला एकल (आयु वर्ग 60) कुल मिलाकर 07 वर्गों में आयोजित की जा रही
है जिसके लिए प्रतियोगिता स्थल एवं समस्त प्रतिभागियों हेतु सभी तैयारिया
पूर्ण कर ली गई है।
उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ टेबल
टेनिस संघ के सचिव श्री सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में
राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 120 खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स भाग ले
रहे हैं एवं प्रतियोगिता लीग पद्धति में खेली जायेगी। प्रतियोगिता के
उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री
सूर्यकांत राठौड़ होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अनिल चावड़ा
करेंगे। प्रतियोगिता के मैच कल प्रात: 9.30 बजे से खेले जायेंगे।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक श्री प्रदीप जोशी हैं।

No comments