Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*नितिन गडकरी का ‘भाई’कर्नाटक से गिरफ्तार ; कई लोगों को लगाया लाखों रुपए का चूना, इस तरह रचता था साजिश*

  मुंबई। ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। जो ख़ुद को केंद्रीय मंत्री नितिन ग...

 


मुंबई। ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। जो ख़ुद को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का रिश्तेदार बताते थे और इसी बहाने से इन दोनों ने कई लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाया। डोंबिवली की विष्णु नगर पुलिस ने इन दोनों को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है।


गीतांजलि के बयान के बाद पुलिस ने पीड़ित अतुल पलसमकर की शिकायत ले आधार पर मामला दर्ज किया। गीतांजलि ने अपने पति और ससुर की सारी कारस्तानी पुलिस के सामने बयां कर दी। पुलिस ने भी उसे गवाह बनाए जाने का भरोसा दिया। तब जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई। बहू लगातार पुलिस को अपने बेटे को वापस दिलाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करती रही। पुलिस ने दो टीमें बनाकर आरोपियों को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है।

No comments