Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर पंडवानी गायिका उषा बारले को दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है*

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग की अंतर्राष्ट्रीय पंथी एवं पंडवानी गायिका उषा बारले को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होन...



रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग की अंतर्राष्ट्रीय पंथी एवं पंडवानी गायिका उषा बारले को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


बता दें, मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि श्रीमती उषा बारले ने अपनी प्रतिभा से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश और विदेश में पहचान दिलाई है। उन्हें राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय पंथी एवं पंडवानी गायिका, हमारी गौरव श्रीमती उषा बारले जी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई।


अपनी प्रतिभा से उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश-विदेश में पहचान दिलाई है। उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर प्रदेश गौरवान्वित हुआ है।



No comments