Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

आज विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी। इससे पहले तीसरे दिन व...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी। इससे पहले तीसरे दिन विपक्षी भाजपा विधायकों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को चर्चा नहीं हो सकी। विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सदस्यों ने मंत्रिमंडल के विरूद्ध जो भी अविश्वास प्रस्ताव लाया है। उन्होंने जो भी बिंदु दर्शाया है, उसकी कापी बहुत देर से मिली। इसलिए इस पर कल चर्चा करा लिया जाए। विपक्ष के विरोध के बीच सदन ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक का समय निर्धारित कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को तीन संशोधन विधेयक पारित हुए। इनमें संसदीय कार्यमंत्री रबिंद्र चौबे ने छत्तीसगढ़ विधानमंडल सदस्य निरर्हता निवारण संशोधन विधेयक पेश किया। विधेयक पर चर्चा के दौरान सदन में सत्तापक्ष-विपक्ष की तीखी बहस के साथ हंगामा भी हुआ। विपक्षी दल के विधायकों ने डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश की।

No comments