Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

घर में घुसकर बदमाश ने कृषि अधिकारी पर की फायरिंग

 बीजापुर/भोपालपटनम। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले के भोपालपटनम बस्ती के क्लब पारा में एक बदमाश ने घर में घुसकर कृषि विस्तार अधि...

 बीजापुर/भोपालपटनम। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले के भोपालपटनम बस्ती के क्लब पारा में एक बदमाश ने घर में घुसकर कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल पर हत्‍या के इरादे से फायरिंग कर दी। अज्ञात हमलावर की फायरिंग में कृषि विस्तार अधिकारी बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके हाथ में चोट पहुंची है। घटना के बाद कृषि विस्तार अधिकारी को भोपालपटनम के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी अनुसार गुरुवार रात तकरीबन 11 बजे के लगभग की बताई जा रही है। रात में कृषि विस्तार अधिकारी घर में सो रहे थे। इसी दौरान हमलावर घर के पीछे के दरवाजे को खोलकर अंदर घुस आया। इससे पहले अधिकारी कुछ समझ पाते हमलावर ने उनपर फायरिंग कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि अधिकारी के हाथ में गोली लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपालपट्टनम में इलाज जारी है। भोपालपट्टनम बस्ती में इस घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है। जगदलपुर निवासी मुन्ना लाल बघेल कृषि विस्तार अधिकारी भोपालपटनम में विगत पांच वर्षों से कार्यरत हैं। इस घटना के संबंध में भोपालपटनम के एसडीओ पी. भावेश समरथ ने बताया कि गुरुवार की रात 11 के लगभग किसी अज्ञात हमलावर के द्वारा हमला की सूचना मिली है। जांच के बाद ही जानकारी मिलेगी।

No comments