बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ विस 2023 को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ चुकी है। भाजपा ने अपना पत्ता पहले खोलते हुए 21 प्रत्याशियों की सूची जरी ...
बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ विस 2023 को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ चुकी है। भाजपा ने अपना पत्ता पहले खोलते हुए 21 प्रत्याशियों की सूची जरी की है। वहीं कांग्रेस पार्टी में दावेदारों की जद्दोजहद जारी है। हाल ही में कांग्रेस का संकल्प शिविर संपन्न हुआ। जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए संकल्प लिया। बिलाईगढ़ विधानसभा में इस बार कांग्रेस से नए चेहरे की चर्चा जोरों पर है। इन चर्चाओं के बीच कांग्रेस से जागेसर लहरे का नाम प्रमुखता से सामने आया है।
बता दें, जागेसर लहरे वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अ.जा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश सचिव, एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार-भाटापारा के सयुंक्त महामंत्री भी है। जागेसर लहरे की दावेदारी को लेकर आम जनता से बड़ा समर्थन मिल रहा है। जागेसर लहरे एक अधिवक्ता के रूप में भी क्षेत्र में काफी जाने-पहचाने जाते हैं। पढ़े-लिखे होने के कारण बिलाईगढ़ की जनता उन पर अपना भरोसा जाता रही है, इसका परिणाम भी उनके रैली मैं देखने को मिलता है।
इस बार जागेसर लहरे की दावेदारी को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि वे ही एकमात्र दावेदार है जो बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा सहित अन्य दलों को टक्कर देने में सफल रहेंगे। इसके पीछे जातिगत समीकरण के साथ ही जागेसर लहरे की सरल, सहज, ईमानदार छवि एवं आमजनता के बीच उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता है। यह बात हाल ही में हुए संकल्प शिविर में देखने को मिला है। आमजनता में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि भाजपा के विरुध्द अगर पुराने चेहरे का पासा फेंका जाएगा तो वह टिक नहीं पाएगा, इस बात की हकीकत पूर्व में देखा जा चुका है। संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी बिलाईगढ़ विधानसभा को लेकर संबंधित सवाल प्रेस ने किया था।
कांग्रेस पार्टी में दावेदारों की फेहरिस्त लम्बी है। भूपेश सरकार की मंशा 75 प्लस पार की है, अब देखना है कि बिलाईगढ़ विस में विजय हासिल करने कांग्रेस पार्टी क्या नए चेहरे को मैदान में उतारेगा या फिर पूर्व में उतारे प्रत्याशियों पर भरोसा जताएगा।




No comments