Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

Google पर सर्च किया आत्महत्या का तरीका, पुलिस ने बचाई युवक की जान

   मुंबई। मुंबई में 28 साल के एक युवक ने गूगल पर आत्महत्या करने के तरीके को लेकर सर्च किया। इसकी भनक जैसे ही इंटरपोल को लगी, पुलिस को सूचना ...

 

 मुंबई। मुंबई में 28 साल के एक युवक ने गूगल पर आत्महत्या करने के तरीके को लेकर सर्च किया। इसकी भनक जैसे ही इंटरपोल को लगी, पुलिस को सूचना दी गई और आखिरकार युवक की जान बचा ली गई। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि मुंबई पुलिस ने 28 वर्षीय व्यक्ति की जान बचा ली। उसने Google पर 'आत्महत्या करने का सबसे अच्छा तरीका' खोजा था। राजस्थान के रहने वाले व्यक्ति को उपनगरीय मालवणी में बचा लिया गया। इंटरपोल ने मुंबई पुलिस के साथ उसका मोबाइल नंबर शेयर किया था। बाद में पुलिस ने मोबाइल नंबर से लोकेशन का पता लगाया। इंटरपोल (अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण को लेकर काम करता है। पुलिस के मुताबिक, "मंगलवार दोपहर इंटरपोल से मिली जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट-11 द्वारा बचाव अभियान चलाया गया। पीड़ित मलाड पश्चिम के मालवणी का निवासी है और राजस्थान का मूल निवासी है।” जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वह अपनी मां की गिरफ्तारी के बाद से दबाव में था। वह जेल से मां की रिहाई की कोशिश कर रहा था, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी। मां के खिलाफ दो साल पहले का आपराधिक मामला दर्ज है। आरोपी पिछले छह महीने से बेरोजगार है। वह जेल से अपनी मां की रिहाई नहीं करा सका, इसलिए अवसाद में था। जैसे ही आत्महत्या का विचार मन में आया, उसने गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया। उसने कई बार गूगल पर 'सुसाइड बेस्ट वे' सर्च किया, जिस पर इंटरपोल अधिकारियों का ध्यान गया। इंटरपोल ने मोबाइल नंबर हासिल कर मुंबई पुलिस को ईमेल किया। बहरहाल, युवक को अब प्रोफेशनल की निगरानी में रखा गया है। साथ ही रिश्तेदारों को भी उस पर नजर रखने को कहा गया है।

No comments