रायपुर । रायपुर जिले में मानवता की सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सदस्यता अभियान ज़ोर पकड़ रहा है। कलेक्ट्रेट...
रायपुर। रायपुर जिले में मानवता की सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सदस्यता अभियान ज़ोर पकड़ रहा है। कलेक्ट्रेट कार्यालय रायपुर में अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक बढ़-चढ़कर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। रेडक्रॉस की भूमिका प्राकृतिक आपदाओं — जैसे भूकंप, बाढ़ और सूखा — से पीड़ितों की सहायता, शिशु कल्याण, परिवार नियोजन, तथा नर्सिंग सेवाओं के प्रशिक्षण में अहम रही है। यह संस्था हर वर्ग और हर क्षेत्र में सेवा का विस्तार कर रही है। इस अभियान में आज राजधानी के प्रसिद्ध RJ नरेंद्र सिंह भी शामिल हुए और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन तथा अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन की उपस्थिति में रेडक्रॉस की सदस्यता ली। उन्होंने कहा,"समाज सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। रेडक्रॉस इसके लिए एक सशक्त मंच है, जिससे हर व्यक्ति जुड़ सकता है।"
No comments