Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

सब्जी मंडी में जाली नोटों की खबर से व्यापारियों में खलबली

   थानखम्हरिया। नगर के व्यावसायिक क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों से जाली नोटों का प्रचलन बढ़ गया है। सोमवार को सब्जी मंडी में एक ही सीरियल न...

 

 थानखम्हरिया। नगर के व्यावसायिक क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों से जाली नोटों का प्रचलन बढ़ गया है। सोमवार को सब्जी मंडी में एक ही सीरियल नंबर के 100 रुपये के 10 और 200 रुपये के 5 नोट मिलने से गिरोह की सक्रियता की पुष्टि हुई है।

भीड़ का फायदा उठाकर खपा रहे नोट

सब्जी मंडी के साथ-साथ किराना, कपड़ा और अनाज व्यापारियों के यहां भीड़ का फायदा उठाकर सुनियोजित तरीके से जाली नोट खपाए जा रहे हैं।

व्यापारियों ने की शिकायत

सोमवार को मंडी व्यवसायी छेदू सिन्हा, कचरू निर्मलकर और विश्वनाथ सिन्हा के गल्ले में जाली नोट मिले। इसके बाद अन्य फुटकर व्यापारियों ने भी संदिग्ध नोट दिखाए। मंडी संचालक छेदू सिन्हा और कचरू निर्मलकर ने थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा से मुलाकात कर गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग की है।

पहले भी मिल चुके हैं नकली नोट

करीब 10 वर्ष पूर्व भी नगर में भारी मात्रा में नकली नोट मिले थे, जिसकी अब पुनरावृत्ति हो रही है।

असली जैसे दिखते हैं नोट

बाजार में मिले जाली नोट हूबहू असली जैसे दिखते हैं और साधारण फोटोकॉपी के बजाय प्रिंट किए हुए प्रतीत होते हैं। तकनीकी विसंगतियों के कारण इनके नकली होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने जारी की अपील

थाना प्रभारी ने व्यापारियों से सजग रहने और संदिग्धों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments