Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

अंबिकापुर ट्राइबल गेम्स: नेहा ओरांव और मनीषा का स्वर्ण जादू

 अंबिकापुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स अंतर्गत अंबिकापुर में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी मुकाबलों का रोमांच जारी रहा। खिलाड़ियों ने...

 अंबिकापुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स अंतर्गत अंबिकापुर में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी मुकाबलों का रोमांच जारी रहा। खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक दांवपेंच लगाकर जीत के लिए जोर लगाया और विजेताओं को पदक प्रदान किए गए।

महिला वर्ग में झारखंड और कर्नाटक का दबदबा

महिला सीनियर 53 किलोग्राम में झारखंड की नेहा ओरांव ने स्वर्ण, असम की प्रतिमा खाखलरी ने रजत तथा असम की मैनारी खाखलरी और मिजोरम की लालवेनहीमी ने कांस्य पदक जीता।

महिला सीनियर 76 किलोग्राम भारवर्ग में कर्नाटक की मनीषा जुवाव सिद्दी ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश की मुस्कान ने रजत और मिजोरम की लालहमंगहिसंगी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग में भी कड़े मुकाबले

ग्रीको रोमन सीनियर 60 किलोग्राम में कर्नाटक के रोहन एम दोद्दामनी ने स्वर्ण, राजस्थान के दिनेश सोलंकी ने रजत और मेघालय के झुपा यूझु नोंगतडु ने कांस्य पदक जीता।

फ्रीस्टाइल 97 किलोग्राम में जम्मू कश्मीर के हमाम हुसैन ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश के मोहित कुमार ने रजत और जम्मू कश्मीर के मोहम्मद वसीम चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

अन्य मुकाबलों के परिणाम

ग्रीको रोमन सीनियर 87 किलोग्राम में हिमाचल प्रदेश के पीयूष गुज्जर ने स्वर्ण, जम्मू कश्मीर के रियाज हुसैन ने रजत और हिमाचल प्रदेश के टेकचंद ने कांस्य पदक जीता। फ्रीस्टाइल सीनियर 65 किलोग्राम में बिहार के मुलायम खरवार ने स्वर्ण, राजस्थान के राकेश कुमार मीना ने रजत और कर्नाटक के कैम्पानगौड़ा वी केम्प्पणवार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

No comments