Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

रायपुर-रीवा हवाई सेवा का आगाज़, अंबिकापुर को मिला बड़ा फायदा

  रायपुर/अंबिकापुर। रायपुर-रीवा के लिए उड़ान सेवा शुरू हो गई है। लगभग दो साल से रायपुर के लिए उड़ान सेवा बंद थी। सप्ताह में तीन दिन हवाई यात...

 

रायपुर/अंबिकापुर। रायपुर-रीवा के लिए उड़ान सेवा शुरू हो गई है। लगभग दो साल से रायपुर के लिए उड़ान सेवा बंद थी। सप्ताह में तीन दिन हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, उत्तर छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर शहर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हवाई सेवा के माध्यम से जुड़ गया।

अंबिकापुर के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए 72 सीटर विमान ने पहली उड़ान भरी। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के साथ कुल 46 यात्री विमान से दिल्ली पहुंचे। इनमें अंबिकापुर से 30 और बिलासपुर के 16 यात्री शामिल थे।

वर्चुअल माध्यम से विमान सेवा का हुआ शुभारंभ

अंबिकापुर पहले से ही सीधी रेल सेवा के माध्यम से दिल्ली से जुड़ा हुआ है। यहां से एक ट्रेन दिल्ली जाती है। सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से विमान सेवा का शुभारंभ किया। विमान सेवा के शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय स्तर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में समाज के सभी वर्गों के लोग वर्चुअल माध्यम से इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। उधर, दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट पर सांसद चिंतामणि महाराज, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक प्रबोध मिंज के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री को इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरी होने पर आभार जताते नजर आए।

अंबिकापुर जल्द कोलकाता से भी सीधी विमान सेवा से जुड़ेगा

दिल्ली के लिए एलायंस एयर की यह विमान सेवा सप्ताह में दो दिन बिलासपुर के रास्ते आवागमन करेगी। इसके साथ ही अंबिकापुर जल्द ही कोलकाता से भी सीधी विमान सेवा से जुड़ने जा रहा है। सोमवार और बुधवार को दिल्ली तथा गुरुवार और शनिवार को कोलकाता के लिए विमान सुविधा उपलब्ध होगी।

No comments