Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

भिलाई में बेटे का सनसनीखेज कृत्य: माता-पिता को चाकू से काटा, पड़ोसियों ने पकड़कर रोका

   भिलाई: जामुल थाना क्षेत्र में मोबाइल को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आए बेटे ने अपने ही माता-पिता पर हंसिए से हमला क...

 


 भिलाई: जामुल थाना क्षेत्र में मोबाइल को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आए बेटे ने अपने ही माता-पिता पर हंसिए से हमला कर दिया। घटना में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पिता को भी चोटें आई हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है। जामुल निवासी दिनेश साहू (50) अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू (47) के साथ बेटे राकेश साहू (22) को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि राकेश का इलाज कुरुद स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

मोबाइल मांगने पर भड़का युवक

जानकारी के मुताबिक अस्पताल जाने से पहले दिनेश साहू ने बेटे राकेश से गले में बंधा धागा निकालने को कहा। इस पर राकेश ने पहले मोबाइल देने की मांग की। पिता ने बाद में मोबाइल देने की बात कही, जिससे वह नाराज हो गया।

देखते ही देखते राकेश ने आपा खो दिया और घर में रखे हंसिए से अपने पिता पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान दिनेश साहू के पैर और पेट में चोटें आईं।

बीच-बचाव में आई मां भी घायल

हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मां खिलेश्वरी साहू पर भी राकेश ने हंसिए से वार कर दिया। हमले में उनके दाहिने हाथ की नस कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने काफी मशक्कत के बाद राकेश को रस्सी से बांधकर काबू किया, ताकि वह किसी और को नुकसान न पहुंचा सके।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद घायल दंपति को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मां खिलेश्वरी साहू की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया। दिनेश साहू का भी इलाज मेकाहारा में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

सूचना मिलने पर जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में मोबाइल को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।

No comments