रायपुर। रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम महिला डॉक्टर से लूट की वारदात सामने आई। जिम से घर लौट रही डॉक्टर के गले से य...
रायपुर।
रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम महिला डॉक्टर से लूट की
वारदात सामने आई। जिम से घर लौट रही डॉक्टर के गले से युवक ने सोने की चेन
छीन ली और भागने लगा। डॉक्टर के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी
का पीछा किया और दौड़ाकर पकड़ लिया।
इसके बाद आरोपी को पुलिस के
हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम रेहान साहू है,
जबकि पीड़ित महिला डॉक्टर का नाम कृतिका यदु बताया गया है। घटना और आरोपी
की गिरफ्तारी की पुष्टि सिविल लाइन पुलिस ने की है।
सिविल लाइन
पुलिस के अनुसार घटना एसबीआई बैंक के रीजनल ऑफिस के बाजू वाली गली की है।
पीड़ित महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वह महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के
सामने स्थित बैरन बाजार इलाके में रहती हैं।
मंगलवार शाम करीब 6 बजे
वह जिम से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने
उनके गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारा और भागने लगा।
डॉक्टर
ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने आरोपी का पीछा
किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रेहान
साहू बताया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले
कर दिया।
पीड़िता के अनुसार, छीनी गई चेन में डायमंड का लॉकेट भी
लगा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की चेन बरामद कर ली है, लेकिन
डायमंड लॉकेट अब तक नहीं मिल पाया है।
डॉक्टर ने बताया कि चेन और
लॉकेट की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल
लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपी रेहान साहू के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

No comments