लेबड़ा और रानीगुड़ा में कार्रवाई, वाहन मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज रायपुर। राज्य शासन प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन पर शख्त कार्रवाई कर रही...
लेबड़ा और रानीगुड़ा में कार्रवाई, वाहन मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
रायपुर।
राज्य शासन प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन पर शख्त कार्रवाई कर रही हैं। इसी
कड़ी में रायगढ़ जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में खनिज रेत के अवैध
उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।
सोमवार देर रात खनिज अमले ने संयुक्त अभियान चलाते हुए विभिन्न क्षेत्रों
में दबिश देकर अवैध खनन में संलिप्त मशीनों और वाहनों को जब्त किया।
खनिज
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 18 मई की रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक
सहायक खनिज अधिकारी, खनिज निरीक्षक एवं खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा कार्रवाई
की गई। इस दौरान ग्राम लेबड़ा में दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन में लगी एक चौन
माउंटेड मशीन पोकलेन को जब्त कर सील किया गया। वहीं ग्राम रानीगुड़ा में
कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर
लाया गया।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध
छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं
विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23 क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया
है। संबंधित मामलों में आगे वैधानिक कार्रवाई और शास्ति की प्रक्रिया की
जाएगी। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी
लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने कहा है कि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन में
संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments