जोन कार्यालय द्वारा की जा रही सतत निगरानी तालाब के कचरे की हो रही लगातार सफाई रायपुर। रायपुर में महराजबंध तालाब के किनारे हो रहे अवैध क...
जोन कार्यालय द्वारा की जा रही सतत निगरानी
तालाब के कचरे की हो रही लगातार सफाई
रायपुर।
रायपुर में महराजबंध तालाब के किनारे हो रहे अवैध कब्जों को बंद कराया गया
है। अवैध कब्जों को लेकर प्राप्त शिकायतों पर रायपुर नगर निगम के जोन
क्रमांक-6 की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण करने पर पाया गया कि संबंधित
भू-स्वामी द्वारा तालाब क्षेत्र में मुरूम, मिट्टी आदि सामग्री डाली गई थी।
इस पर जोन कार्यालय द्वारा संबंधित व्यक्तियों को नियमानुसार नोटिस जारी
कर तत्काल बंद करने के लिए हेतु निर्देशित किया गया। नगर निगम के निर्देश
पर संबंधित भू-स्वामी द्वारा तालाब क्षेत्र में डाली गई सामग्री को हटाया
गया है। उसे आगे किसी प्रकार का भराव कार्य न किए जाने के लिए कड़ी चेतावनी
दी गई है।
जोन क्रमांक-6 के आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में
महराजबंध तालाब में भराव व कब्जा संबंधी सभी कार्य बंद हैं। इस पर जोन
कार्यालय द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में किसी प्रकार का
अवैध भराव या कब्जा पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध नियमानुसार दण्डात्मक
कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नाले से तालाब में आने वाले कचरे की निरंतर सफाई भी करवाई जा रही है। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसका कार्य प्रगति पर है।

No comments