Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

‘ANSHU MATKA’ चैनल से सट्टे का खेल, वीडियो बनाकर नंबरों का भविष्यवाणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र में यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से सट्टा के अंकों का प्रचार-प्रसार कर सट्टा कारोबार को बढ़ावा देने वाले आरो...


 दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र में यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से सट्टा के अंकों का प्रचार-प्रसार कर सट्टा कारोबार को बढ़ावा देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी “ANSHU MATKA” नामक यू-ट्यूब चैनल पर सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी संबंधी वीडियो बनाकर अपलोड कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो नग मोबाइल फोन और सट्टा लेन-देन से संबंधित डिजिटल सामग्री जब्त की है। दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि डुमरडीह बस स्टैंड स्थित अंजली ब्यूटी पार्लर के पास एक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन के माध्यम से यू-ट्यूब पर सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी संबंधी वीडियो बनाकर अपलोड और सार्वजनिक रूप से प्रसारित कर रहा है। इसके बाद डूमरडीह निवासी रवि चेलक को जुआ प्रतिषेध अधिनियन के तहत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल फोन से YouTube चैनल के माध्यम से“ANSHU MATKA” नामक YouTube चैनल/अकाउंट के माध्यम से “राजधानी नाईट कल्याण जोड़ी” नामक सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी संबंधी वीडियो बनाकर अपलोड एवं प्रसारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से दो नग एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

No comments