Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*सुपरस्टार एक्टर ने किया ये अश्लील काम, केस दर्ज,पैसों की लालच में की गंदी हरकत ;पूरी कहानी जानकर उड़ जाएंगे होश*

  मुंबई । भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन पर महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप लगा ह...

 


मुंबई। भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन पर महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप लगा है। बता दें, खेसारीलाल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। ये मामला मुंबई में भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव का  है।


 "सनातन सेवा फाउंडेशन" के प्रमुख सुजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। खेसारी पर यह आरोप है कि वह पैसे कमाने के लिए अपने गानों में अश्लीलता परोसते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में खेसारी लाल यादव के गाने ‘चाची के बाची सपनवां में आती है’ का उदाहण दिया है। सिंह ने यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



गौरतलब है, कि  खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा में एक खास पहचान रखते हैं। खेसारी लाल ने काफी संघर्षों से गुजकर ये मुकाम हासिल किया है। खेसारीलाल का जन्म बिहार के "सिवान जिले" में हुआ। खेसारी लाल यादव हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस के साज 13 में नजर आए थे। जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया लेकिन वह जल्द ही शो से बाहर हो गए।


खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत ‘साजन चले ससुराल’ से की थी। 11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक हैं। खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई फिल्मों और स्टेज शो से होती है। आलम, ये हैं कि खेसारी का शो जहां भी आयोजित किया जाता है लाखों की भीड़ जुट जाती है।

No comments