Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

परिणीति और राघव ने खास अंदाज में सभी फैंस को कहा थैंक्यू

  मुंबई।  बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोर...

 

मुंबई।  बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी है। कपल की शादी की फोटोज-वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। परिणीति और राघव ने उदयपुर के लीला पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने परिणीति और राघव को भर-भर के बधाइयां दी हैं। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों के मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी के एक दिन बाद कपल उदयपुर से दिल्ली वापस आ चुका है। अब जल्द ही मुंबई में परिणीति और राघव ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले खबर मिली थी कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिल्ली और चंडीगढ़ में रिसेप्शन देने वाले हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि कपल सिर्फ मुंबई में ही अपने बी टाउन फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन देने वाला है। इस शादी की हर एक चीज काफी ग्रैंड और खास हुई है। सोशल मीडिया पर शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। परिणीति की शादी की चुनरी से लेकर कलीरे तक कपल की मेमोरीज की झलक देखने को मिली है। अब शादी के बाद परिणीति और राघव ने फैंस, सेलेब्स सभी का धन्यवाद किया है।

No comments